सिद्धार्थनगर। शहर में बीएसएनएल की लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवा बृहस्पतिवार को केबल कटने के कारण कई घंटे तक बाधित रही। सेवा ठप होने से सरकारी दफ्तरों, बैंकों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट और फोन कनेक्टिविटी प्रभावित होने से ऑनलाइन कार्य भी ठप रहे।
पिछले कई दिनों से शहर में पड़ रही गैस पाइपलाइन से आए दिन लोगों को समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। कार्यालयों के समय में इस तरह की समस्या होने पर सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे से नेटवर्क ठप हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड से नेटवर्क फोन का उपयोग करने वाले लोगों को हुआ। बीएसएनएल के अधिकारी राजमनी गुप्ता ने बताया कि उसका मार्ग पर गैस पाइपलाइन डालने के लिए हो रही खोदाई से फाइबर केबल कट गई है, जिससे नेटवर्क प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही लोगों कटे हुए तार को सही करके सेवा बहाल कर दी जाएगी।