फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फजिहतवा नाले में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

Wed, 07 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के फजीहतवा नाले के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव के पास फजिहतवा नाले में मंगलवार दोपहर नहाते समय डूबे युवक का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। मृतक की पहचान कस्बे के नरकटहा निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार दोपहर अनिल कुमार अपने तीन मित्रों के साथ फजिहतवा नाले में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड टीम ने संयुक्त रूप से नाले में सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद टीम ने अनिल कुमार का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें