फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव

Thu, 06 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के रघुनाथ नगर मोहल्ले में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जितेंद्र अग्रहरि (36) पुत्र सूरज लाल अग्रहरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव छत में लगी कुंडी में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह पत्नी से नाराजगी बताई जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जितेंद्र अग्रहरि नशे का आदी था। इसे लेकर अक्सर दोनों में तकरार होती थी। दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। नाराज होकर पत्नी तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई। जितेंद्र अग्रहरि घर पर ही कमरे में दुकान चलता था।
बुधवार शाम को कुछ लोग उसकी दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंचे। किसी के नजर न आने पर आवाज लगाने लगे। जब अंदर से कोई नहीं निकला तो कुछ लोगों ने अंदर झांककर देखा तो जितेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना पत्नी को दी। पत्नी मायके से पहुंचकर दहाड़ें मारकर रोने-बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम युवक का शव लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें