जोगिया। कोतवाली क्षेत्र में ककरही के पास शनिवार सुबह सात बजे लोगों को बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे पानी में उतराया हुआ महिला का शव दिखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृत महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को मेडिकल काॅलेज के मॉर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।
महिला के शरीर पर हल्का हरा और पीले रंग का सूट है। पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से शव के शिनाख्त में लगी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार शव के कुछ अंग क्षत-विक्षत है, जिससे लग रहा है कि उसकी मौत काफी समय पहले हुई है।