तुलसियापुर के कठेला क्षेत्र के सीकरी नाले में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस की टीम। संवाद
- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सिकरी नाले का मामला, शव की पहचान में जुटी पुलिस
तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सिकरी नाले में बृहस्पतिवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला। चरवाहों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस लाश की पहचान करने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली है। लाश की स्थिति देखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के बाद एएसपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सिकरी नाले के पास के पास पशुओं को चराने के लिए गए थे। इसी बीच नाले में अर्धनग्न किशोरी की लाश नजर आई। इसकी सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चरवाहों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, शोहरतगढ़ सीओ मयंक द्विवेदी, एसओ अभय सिंह व फाॅरेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि एक 16 वर्षीय किशोरी की लाश मिली है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।