फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्मशान के पास नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के भतिजवापुर गांव स्थित श्मशान घाट के पास बुधवार शाम नदी किनारे करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके से सल्फास की दो खाली पुड़िया और स्प्राइट की बोतल भी मिली है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे नदी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतक ने शर्ट और लुंगी पहन रखी थी। शव से कुछ दूरी पर बंधे पर ताला लगी साइकिल खड़ी मिली। उस पर टंगे झोले में थाली और गिलास रखा था।
वहीं, नदी की तलहटी में शव के पास सल्फास की दो खाली पुड़िया और स्प्राइट की बोतल मिली। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें