फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 14 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में विवाहिता रेखसून खातून (20) की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत की कुंडी से फंदे से लटका मिला। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रेखसून खातून पत्नी शराफत अली शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे परिवार से बिना कुछ कहे कमरे में चली गई। शाम तक जब वह बाहर नहीं आई तो ससुराल के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका शव कुंडी से फंदे के सहारे लटका हुआ था। आनन-फानन में परिवार वालाें ने शव को नीचे उतारा, इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए एंबुलेंस बुलाकर माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर लेकर आ गए। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिजन बिना सूचना दिए मेडिकल काॅलेज लेकर चले गए। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें