भवानीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम माहितीनिया गांव निवासी वृद्ध महिला का गांव के पास खेत में शव मिला है। वह पिछले 17 दिन से घर से लापता थी। गांव निवासी कुतुबुन्निसा (75) पत्नी मोहम्मद शमी जो 28 अक्तूबर को घर से कहीं निकल गई थी। मामले में थाना भवानीगंज पर दिनांक 31 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज की गई। शुक्रवार को गांव से दक्षिण करीब एक किमी दूर ग्रामीण को धान की कटाई करते समय एक लाश सड़ी गली अवस्था में मिली। उनकी पहचान निसार व रैबुन्निशा ने कपड़े से पहचान की।