फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार दिन से लापता वृद्ध का राप्ती नदी में मिला शव

Wed, 21 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेतनार गांव के पास नदी में उतराया मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कोदईजोत गांव से चार दिन से लापता 62 वर्षीय वृद्ध का शव मंगलवार दोपहर बेतनार गांव के पास राप्ती नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, कोदईजोत गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्र (62) पुत्र रामनिवास मिश्र रविवार सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार को परिजन त्रिलोकपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बेतनार गांव के पास राप्ती नदी में एक वृद्ध का शव उतराया दिखाई दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर मृतक की शिनाख्त हरिश्चंद्र मिश्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें