फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Sat, 31 Oct 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बानगंगा नहर के पास घुटने से कटा मिला बायां पैर, सिर पर भी चोट के निशान
विज्ञापन

- गुलाबी धारीदार जैकेट और काली पैंट पहने था युवक, पहचान कराने में जुटी पुलिस
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-महथा रेलवे लाइन के बीच बानगंगा नहर के पास शनिवार दोपहर करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। युवक का बायां पैर घुटने से कटा हुआ था और सिर पर भी चोट के निशान मिले। आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों की मदद से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मृतक गुलाबी रंग की धारीदार जैकेट और काली पैंट पहने हुए था। उसका बायां पैर घुटने से कटकर अलग हो चुका था। सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि ट्रेन में सफर के दौरान नीचे गिरने या रेलवे लाइन पार करते समय उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए निर्धारित अवधि तक मोर्चरी में रखवाया जाएगा। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें