फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला अधेड़ का शव

Thu, 01 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के कारेखूंट घाट पर करीब 55 वर्षीय अधेड़ का शव उतराया हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों और मछुआरों ने दोपहर करीब 3:00 बजे नदी में शव को उतराते देखा तो पुलिस को सूचना दी। भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय और आसपास के लोगों से शव को पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें