फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भैंस चराने गए अधेड़ का नदी में उतराया मिला शव

Wed, 12 Nov 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के तहत बड़हरा गांव के पास घोंघी नदी में बुधवार सुबह भैंस चराने गए ग्राम बड़हरा निवासी मुरारी यादव (48) शव नदी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़हरा निवासी मुरारी यादव (48) पुत्र संतराम यादव के परिजनों के अनुसार मंगलवार को शाम चार बजे भैंस चराने गए थे। भैंसों के लौटने के बाद परिजन शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण नदी के तरफ गए थे, वहां एक नदी में उतराया हुआ शव देखा। मृतक के लड़के मंटू यादव ने पहुंचकर शव की पहचान की। गांव में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष लोटन डीके सरोज ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें