सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीबीसीए रेड ने जीबीसीए ब्लू को तीन रन से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्या ने पांच विकेट चटकाए। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें ऋषभ ने 31 रन, गौरव ने 23 रन और शिवांश ने 14 रन की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नितेश, मेधांश और आदिल ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ब्लू की टीम 29 ओवर में 149 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे जीबीसीए रेड ने तीन रन से मुकाबले को जीत लिया।