- भनवापुर में आयोजित किया गया नाइट ब्लड सैंपलिंग शिविर
भनवापुर। ब्लाॅक मुख्यालय के गांव में बुधवार की रात नौ से 12 बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों ने नाइट ब्लड सैंपलिंग शिविर का आयोजन किया। शिविर में गांव के 280 लोगों का खून का सैंपल लिया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में लगाए गए शिविर में दो दिन में गांव के 280 लोगों का सैंपल लिया गया। इस दौरान उपस्थित लैब टेक्नीशियन प्रिंस पांंडेय ने बताया कि सैंपल का स्लाइड तैयार कर जिले पर भेजा जाएगा, वहां से रिपोर्ट आने पर मरीजों को अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान अमित तिवारी, मनोज कुमार, राहुल गौतम, दीपक मधुकर, मधुबाला, मंजू पांडेय मौजूद रहे।