सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो गया है।
सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान स्थल से संबंधित गांव में घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। यह गणना प्रपत्र बीएलओ की ओर से दो प्रतियों में उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसे भरकर एक प्रति संबंधित मतदाता को बीएलओ को वापस करनी होगी। दूसरी प्रति मतदाता के पास रहेगी, जिस पर प्राप्ति स्वरूप बीएलओ हस्ताक्षर कर मतदाता के पास छोड़ देगा। इस गणना प्रपत्र में मतदाता की ओर से 2025 की वर्तमान मतदाता सूची और पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची में मतदाता अथवा उनके माता, पिता आदि का विवरण भरना होगा। इसके आधार पर इस पुनरीक्षण के बाद उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करते हुए प्रकाशित किया जाएगा। ्