डुमरियागज बीआरसी पर बीएलओ को एसआईआर को लेकर प्रशिक्षण देते एसडीएम राजेश कुमार। स्रोत विज्ञप्ति
डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हाल में रविवार को बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इसमें एसआईआर से संबंधित जानकारी दी गई। स्क्रीन पर वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बीएलओ को समझाया गया कि कैसे फॉर्म को भरना है और ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
बीईओ डुमरियागंज अशोक कुमार सिंह के देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन तकनीकी सहायक अकमल हुसैन फारुकी, अजीजुर रहमान अंसारी, शशि कपूरक आदि माैजूद रहे।