फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शत-प्रतिशत फॉर्म ऑनलाइन कराने पर बीएलओ को किया सम्मानित

Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज तहसील में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते डीएम शिव शरणप्पा जीएन व एसआईआर कार्य मे उत्कृष
विज्ञापन
डुमरियागंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ अमर सोनी (पंचायत सहायक) को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत डुमरियागंज विधानसभा के एक बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा से पूर्व उच्च गुणवत्ता के साथ अपना कार्य पूरा किया है। विधानसभा के बूथ संख्या 29, मतदान केंद्र पकड़ी नंदलाल के बीएलओ अमर सोनी (पंचायत सहायक) ने सबसे पहले सौ प्रतिशत गणना पत्रकों का ऑनलाइन डिजिटलीकरण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम ने उन्हें सम्मानित किया।
बैठक के दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया गया कि इमरजेंसी को छोड़कर किसी को भी अवकाश नहीं दिया जाएगा ताकि एसआईआर कार्य समय पर पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, विष्णु प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, आशीष चौरसिया, उदयभान, सत्येंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें