सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार 23 जनवरी को शाम छह बजे से 6:30 बजे तक ब्लैक आउट और एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दी है। उन्हाेंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित इस दौरान प्रकाश प्रतिबंधित रहेगा। यह अभ्यास नागरिकों को संभावित आपातकालीन परिस्थितियों जैसे कि हवाई हमले या बड़े आपदाओं की स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे ब्लैकआउट के समय सावधानी बरतें।