सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार शाम को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास और प्रदर्शन किया जाएगा। शाम छह बजे से 6:10 बजे से 10 मिनट तक आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को हवाई हमला के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दी है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक होकर हवाई हमला अथवा अन्य आपात स्थिति में होने वाले ब्लैक आउट में सावधानी बरतें। ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटों को बंद कर दें, जिससे बाहर प्रकाश दिखाई न दें। अपने घरों पर रहे। सभी लाइटों को बंद कर दें। बाहर कोई माचिस, लाइट व टाॅर्च का प्रयोग न करें। यदि कहीं पर कोई लाइट निकल रही हो तो वहां पर काला कागज चिपकाएं।