फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बच्चों के अपहरण की सूचना से गांव में हड़कंप

Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। ग्राम मैलानी में दो बच्चों के अपहरण की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में पता चला कि बच्चों के परिवार में पहले से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद की जानकारी मिलने पर बच्चों की मौसी घर आई और शाम में बच्चों को अपने साथ ले गई। घर के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी, जिससे उन्हें बच्चों के सुरक्षित न होने की आशंका हुई और उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता से मामला जल्दी सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें