फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Mon, 31 Aug 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर छह गोविंदनगर के मोहल्ला मधवापुर के बूथ संख्या 35 स्थित माई मेंढा दास मंदिर के परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बूथ समिति के सदस्यों ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम देश के हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर संयोजक मिंटू मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रमन श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि लाल जायसवाल, बच्चाराम पांडेय, पुष्पा श्रीवास्तव, बाबा तुलसीराम दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें