भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बनगवां नानकार निवासी सोनू गुप्ता (30) पत्नी महिमा गुप्ता के साथ डुमरियागंज दांत के डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने के लिए गया था। दवा लेकर लौटते समय वह डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिथवलिया के पास पहुंचा ही था कि उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख बस्ती रेफर कर दिया, जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।