फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 24 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बरोहिया में हुआ हादसा
विज्ञापन

खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार सुबह बरोहिया क्षेत्र में तौलिहवा-भैरहवा रोड सेक्शन पर ट्रक की टक्कर से मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नं. छह डुमरा निवासी ओसामा मोहम्मद (25) की मौत गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक ऑफिस के अनुसार, सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार सुबह बरोहिया क्षेत्र में तौलिहवा-भैरहवा रोड सेक्शन पर तौलिहवा से भैरहवा की ओर जा रही बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाइक सवार ओसामा मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए कपिलवस्तु हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें