फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की माैत

Wed, 13 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अमन शर्मा (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही मधुकरपुर गांव निवासी अमन शर्मा (25) पुत्र बबलू बाइक से बुधवार को निकला था। अभी वह सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें