बांसी। शिवनगर डिडई थाना अंतर्गत मसीना खास शराब की दुकान के पीछे घोसीयारी बाजार थाना खेसरहा निवासी श्याम सुंदर पासी (62) की लाश मिली। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान कराई। एसओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश पासी की सूचना पर पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।