सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शनिवार को सीमा के पास एक बाइक सवार को 500 पैकेट नेपाली सिगरेट के साथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन
एसएसबी ने आरोपी को सिगरेट और बाइक समेत सीमा शुल्क इकाई ककरहवा को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी 31 अक्तूबर को सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल से आ रहे एक बाइक सवार के पीछे बोरी बंधी होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। बोरी में रखे कार्टन से खुकुरी ब्रांड की 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद हुई।