फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गड्ढे से बचने में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक का पैर टूटा

Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जमधरा और ढेकहरी बुजुर्ग के बीच हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

ढेबरूआ। बढ़नी क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बैरिया निवासी राम प्रताप (22) पुत्र रामबृक्ष शुक्रवार रात करीब सात बजे बाइक से जमधरा से ढेकहरी बुजुर्ग की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनुज, राधेश्याम, अजय और रामकुमार ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें