फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काली मंदिर के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Thu, 23 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत साहा में अति प्राचीन काली माता के मंदिर की छत पर पीपल की डाल गिर जाने से मंदिर की छत और दीवार एक वर्ष पहले टूट गई थी। इसके नव निर्माण के लिए बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के बाद नींव रखी गई। लोगों के सहयोग से समाज कल्याण के लिए अति प्राचीन काली मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णदेव ओझा, श्रीकांत शुक्ल, ग्राम प्रधान अर्जुन शुक्ल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना लाल, प्रताप नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें