ढेबरुआ। दीपावली की संध्या पर परसा गांव का लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर रहा। एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। आयोजन की पहल एडवोकेट विशाल प्रताप सिंह ने की। गांव के सैकड़ों लोगों ने एक-एक दीप जलाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया। वातावरण वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।