फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कई काल खंडों के इतिहास को समेटे हैं भारतभारी

Thu, 06 Nov 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी मेंले में लगा हुआ झूला। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के भारतभारी स्थित धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के प्रमुख तीर्थ स्थल अपने दामन में इतिहास और कई काल खंडों का रहस्य समेटे हुए है। पौराणिक महत्व के अलावा ऐतिहासिक धरोहर के रूप में सुप्रसिद्ध इस स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले मेले में क्षेत्रीय लोगों के अलावा देश के विभिन्न शहरों से लोग मेले में आते हैं।
विज्ञापन

इस बार कार्तिक पूर्णिमा के मेले का आयोजन दो नवंबर रविवार से शुरु हो चुका है। एक सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाले इस मेला स्थल पर झूला, मौत का कुआं, सहित विभिन्न दुकानें लग चुकीं हैं। श्रद्धालु यहां पर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजा पाठ करते है।
यहां पर स्थित भरतकुंड जलाशय, प्राचीन शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर, मां दुर्गा व हनुमान जी का भव्य मंदिर धार्मिक स्थल की शोभा बढ़ाने के साथ ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि यहां पर स्थित भरत कुंड सरोवर ( जलाशय) का पानी हमेशा स्वच्छ व निर्मल रहता है। इस सरोवर में घास फूस का एक तिनका भी नहीं नजर आता। इनमें मौजूद मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध है। यही कारण है कि इसमें विशालकाय मछलियां जब जल क्रीड़ा करती है तो हर कोई उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा के अलावा विभिन्न त्योहारों पर भी मेले का आयोजन होता है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होकर पवित्र सरोवर में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
हनुमानजी को यहीं लगा था भरत का बाण: ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में श्रीराम-रावण युद्ध के दौरान जब मेघनाथ लक्ष्मण पर शक्ति बाण का प्रयोग किया और लक्ष्मण मूर्छित हो गए। तब सुषेन वैद्य के कहने पर हनुमानजी संजीवनी बूटी लेकर आकाश मार्ग से लौट रहे थे तो इसी स्थल पर पूजा कर रहे भरत ने अयोध्या का कोई शत्रु समक्ष कर बाण चला दिया। बाण लगने से हनुमानजी पर्वत के साथ वही गिर पड़े, जिससे उक्त स्थल पर पवित्र सरोवर का उदय हुआ। एक अन्य मान्यता यह भी है कि महाराज दुष्यंत के पुत्र भरत ने इसे अपनी राजधानी बनाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें