फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर घर तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे

Fri, 15 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव के अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारत माता चौक से सिद्धार्थ तिराहा तक निकाली गई यात्रा में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर- घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा जन- जन में राष्ट्र भक्ति का भाव बढ़ाने का अभियान चला रही हैं। देश की जनता इस उत्सव को पूरे उमंग व उत्साह से मनाती है और देश के एक- एक घर पर तिरंगा लहराता है। इस अवसर पर विजय कांत चतुर्वेदी, सभासद धनंजय सहाय, फतेह बहादुर सिंह, अर्चिष्मान मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें