फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में तीन दिसंबर से आयोजित होगा कपिलवस्तु महोत्सव

Fri, 15 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु के बुद्ध स्टेडियम में कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाणगंगा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजकुमार खांण ने बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि महोत्सव का 16वां संस्करण तीन से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव देश-विदेश में जनपद की पहचान, क्षमता और अवसरों से परिचित कराने का कार्य करता रहा है। वर्ष 2011 से कपिलवस्तु चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और बाणगंगा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव कोई व्यक्तिगत या प्रतिस्पर्धी स्वार्थपूर्ण कार्य नहीं है, बल्कि संपूर्ण कपिलवस्तु की अस्मिता और समृद्धि के लिए एक अभियान है, जिसमें हम सभी पक्षों से एकता और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें