सिद्धार्थनगर। शहर स्थित हनुमानगढ़ी में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सद्भाव के इस वार्षिक आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल और आसपास के जनपदों से आए करीब 90 साधु-संतों ने सहभागिता की। इनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
श्रद्धा और सौहार्द के वातावरण में संपन्न यह आयोजन साधु-संतों और श्रद्धालुओं के आशीर्वाद के साथ दोपहर तक चलता रहा। शहर स्थित हनुमानगढ़ी में आयोजित भंडारे में पहुंचे सभी साधु-संतों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर देव नारायन चौबे, राम लखन साहनी, पप्पू चौबे, छोटे माैजूद रहे।