फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिरों में हुए भजन-कीर्तन

Wed, 29 Jul 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर नगर पंचायत स्थित डोई श्रीराम जानकी मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण और गुरु की पूजा-अर्चना की गई। पीला फूल व वस्त्र मीठा अर्पित किया। भंडारे में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी बाबा बालकदास ने कहा कि आषाढ़ माह गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। गुरु ईश्वर के समान होते हैं। धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा गुरु से ही मिलती है और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मंदिर पर आये लगभग तीन दर्जन साधू संतों का सम्मान करते हुए अंगवस्त्र प्रदान किया। भंडारा आयोजन में टिंकू वर्मा, राजू वर्मा, सुरेंद्र कसौधन, मोहन वर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें