खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की सीमावर्ती खुनुवां पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें समिति के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दुर्गा मूर्तियाें की स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था, डीजे की आवाज नियंत्रित रखने, बिजली के तारों की जांच और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कहा कि पुलिस चौकी क्षेत्र में कुल 17 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। दुर्गा मूर्तियों की स्थापना करते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मूर्तियां बिजली के तारों के नीचे स्थापित न की जाएं।