फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में बस्ती बना ओवरऑल चैंपियन, सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर

Sun, 18 Oct 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय खेल प्रतियोगिता में  रिले रेष में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बस्ती मंडल के तीन जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

- जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मंडलीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीरनगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में बस्ती की टीम प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वितीय और संतकबीरनगर तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में दीनबंधु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद चौधरी और जनपदीय खेल सचिव दौलत बाबू गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही। खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षण मंत्री डॉ. शेषनारायण पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव, जिला मंत्री डॉ. हृदय नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष रामनिवास सभा, प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री विजय बहादुर अंबेडकर और राजकीय इंटर कॉलेज दूल्हा सोमाली के प्रधानाचार्य अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बस्ती से मंडलीय सचिव रमेश गुप्ता और टीम प्रभारी कृष्ण कुमार पाठक तथा संत कबीरनगर से जनपदीय सचिव जोखू प्रसाद, टीम प्रभारी सोनिया और मौनेन्दु नारायण पांडेय ने भी आयोजन में योगदान दिया। अंत में आयोजक प्रधानाचार्य अरविंद चौधरी ने सभी अतिथियों, खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बालक वर्ग
- पैदल चाल: अभय प्रताप राजभर (बस्ती) प्रथम, आदर्श (बस्ती) द्वितीय और दीपक (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
- डिस्कस थ्रो: बृजेश (संतकबीरनगर) प्रथम, अंश (संतकबीरनगर) द्वितीय और राजन (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
- 400 मीटर दौड़: नीरज (सिद्धार्थनगर) प्रथम, आमोद (सिद्धार्थनगर) द्वितीय और अरुण कुमार (संतकबीरनगर) तृतीय।
- गोला प्रक्षेप: रौनक गुप्ता (सिद्धार्थनगर) प्रथम, शुभम चौधरी (बस्ती) द्वितीय और अभय प्रताप राजभर (बस्ती) तृतीय।

बालिका वर्ग
- गोला प्रक्षेप: महिमा (सिद्धार्थनगर) प्रथम, चांदनी (संतकबीरनगर) द्वितीय और प्रिया गौतम (बस्ती) तृतीय।
- 200 मीटर दौड़: ज्योति गुप्ता (बस्ती) प्रथम, मोनिका विश्वकर्मा (सिद्धार्थनगर) द्वितीय और ज्योति (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
- हैमर थ्रो: अंशिका (बस्ती) प्रथम, प्राची (सिद्धार्थनगर) द्वितीय और संजना (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
- 3000 मीटर दौड़: अनुष्का सिंह (बस्ती) प्रथम, काजल तिवारी (सिद्धार्थनगर) द्वितीय और अंशिका (बस्ती) तृतीय।
- लंबी कूद: महिमा (सिद्धार्थनगर) प्रथम, नंदिनी (बस्ती) द्वितीय और प्रिया गौतम (बस्ती) तृतीय।
- 100 मीटर दौड़: ज्योति गुप्ता (बस्ती) प्रथम, मोनिका विश्वकर्मा (सिद्धार्थनगर) द्वितीय और संजनी (बस्ती) तृतीय।
- गोला फेंक: अंशिका सिंह (बस्ती) प्रथम, अंशु (बस्ती) द्वितीय और प्राची (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
- डिस्कस थ्रो: अंशु (बस्ती) प्रथम, रंजन (संतकबीरनगर) द्वितीय और प्राची (सिद्धार्थनगर) तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें