सिद्धार्थनगर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चियां। संवाद
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन बुधवार को स्थानीय कलाकाराें ने जलवा बिखेरा। बढ़नी विकास खंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला के ज्योत्सना और उनकी टीम की छात्राओं ने गणेश वंदना जरिये सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं, विशाल डांस एकेडमी भीमापार के कलाकारों ने बम बम बाेले, मस्ती में तू डोले रे..., उड़ी उड़ी जाए, दिल की पंतग देखों उड़ी उड़ी जाए..., से सभी झूमने पर मजबूर कर दिया।
तीसरे प्रस्तुति में वेणी माधव उदयराज गंज की की वार्तिका और उनकी टीम ने हिंदू धर्म के अनुसार चार युगों के वर्णन काल खंडों के भगवान राम के त्रेता युग के श्रीराम चंद्र कृपाल भज मन... मर्यादा, त्याग और समर्पण के नृत्य व भगवान श्रीकृष्ण के द्वापर युग करके सभी को मंत्रमुग्ध करा दिया।
वहीं, नाटकीय अभिमन्यु एंड टीम ने मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का प्रस्तुति देकर देश भक्ति का जज्बा दिखाया। तालियों के गड़गड़ाहट से कलाकारों ने खुशी का इजहार किया। इसके अलावा अन्य विद्यालयों के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति पेश किया। इन प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल भरा रहा।