उसका बाजार। कस्बे में श्री पयोहारी आश्रम उसका राजा के तत्वावधान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को पुलिस सहायता केंद्र के सामने राम जानकी मार्केट में बाली वध और सुग्रीव मित्रता की लीला का सजीव मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
रामलीला की शुरुआत निषादराज और भगवान श्रीराम के मिलन प्रसंग से हुई। इसके बाद सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। आगे भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध के प्रसंग को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान दर्शक धार्मिक प्रसंगों में भावविभोर नजर आए। रामलीला में श्रीराम की भूमिका अभिषेक, सीता की भूमिका वीर और लक्ष्मण की भूमिका सुंदरम ने निभाई।