फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंधे पर बैग, हाथ में बल्ला, मैदान में फिर दिखा बेटियों का आत्मविश्वास

Thu, 06 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम व वीरेंद्र ग्रामीण में प्रशिक्षण ले रही बेटियां
विज्ञापन

- वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला भारत के नाम होने से जिले के बेटियों में और बढ़ा उत्साह
सिद्धार्थनगर। किताबों से भरे बैग उठाने वाली बेटियों के कंधे पर अब क्रिकेट किट भी सजने लगे हैं, भारत की महिला खिलाड़ियों को विश्व विजेता होने के बाद अब जिले के भी महिला खिलाड़ियों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे महिला टीम नहीं होने के बाद भी खिलाड़ी पुरुष के साथ मिलकर प्रशिक्षण ले रही हैं।
विश्वकप क्रिकेट विजेता दीप्ति शर्मा से प्रेरित इन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का जोश बढ़ गया है। जिले में मौजूद दो क्रिकेट अकादमियां में वर्तमान समय में चार महिला खिलाड़ी ने प्रशिक्षण ले रही हैं। महिला क्रिकेट टीम के विश्वकप जीतने के बाद क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों का जुनून और बढ़ रहा है। जो बेटियां घर की चहारदीवारी तक सीमित थीं, वह मैदान में नजर आ रही हैं। क्रिकेट की दुनिया में नया अध्याय लिख रहीं बेटियों ने वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों की तरह बनने के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया है। उनके सपने को पूरा करने के लिए उनके अभिभावक भी पूरी मेहनत से जुटे हैं। बेटियों के साथ क्रिकेट मैदान पर वह भी आ रहे हैं और बिटिया के प्रशिक्षण पर पूरी नजर रखकर उनकी खामियों और विशेषज्ञता पर अपनी राय भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


बोली महिला खिलाड़ी
पिछले एक वर्ष से प्रशिक्षण ले रही हूं। इस दौरान आठ से अधिक प्रैक्टिस मैच में प्रतिभाग किया है। क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं।
निधि यादव, खिलाड़ी

पिछले छह माह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें 10 से अधिक प्रैक्टिस मैच में प्रतिभाग किया है। महराजगंज के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

अनुष्का पांडेय, खिलाड़ी
-
बोले कोच
अकादमी में महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने के लिए आती हैं। जिले में पर्याप्त महिला क्रिकेट की खिलाड़ी नहीं हैं। अभी तक 10 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया। इसमें से एक खिलाड़ी एनसीए के साथ ही अंडर-19 बड़ोदरा की टीम की सदस्य भी है।
विपिन त्रिपाठी, कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें