फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खराब काम करने वालों को फटकार, अनुपस्थित आशाओं को नोटिस जारी

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र को सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक नाराज दिखे अधीक्षक
विज्ञापन


भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में सोमवार को एएनएम, संगिनी व आशाओं की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्य की प्रगति खराब मिलने पर आशा बहू सुशीला, संध्या, संजू, सुनीता, मंजू, ज्ञानमति और सोनी को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने फटकार लगाते हुए एक महीना में काम पूरा करने के निर्देश दिए। काम पूरा नहीं होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अधीक्षक ने बैठक में प्रतिभाग न करने वाली आशा बहू कमला, संगीता, प्रभादेवी, विद्यावती, विजयलक्ष्मी व फूलमती के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि आशा बहू नवजात शिशु और बच्चों का गृह आधारित भ्रमण जरूर करें। बच्चों को टीकाकरण के लिए ड्यू लिस्ट में शामिल करें, जिससे बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके। अधीक्षक ने कहा कि आशा बहू आयुष्मान के लाभार्थियों का कार्ड बनवाने में सहयोग करें और चिह्नित अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख का इलाज लेने के लिए जागरूक करें। अधीक्षक ने एएनएम तथा संगिनी आशा को बताया कि क्षेत्र में पहुंचकर आशाओं के भौतिक कार्यों का सत्यापन करें तथा पाई गई कमियों को मौके पर ही दूर करवाएं। एचईओ राजीव त्रिपाठी तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने आशा बहू को ड्यू लिस्ट बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बीसीपीएम मेराज अहमद, तारामती, रेशमा, निर्मल चौधरी, फूल कुमारी, आरती, शीला उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें