फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ा रहा गले में खराश...दर्द से भी बढ़ी मुश्किल

Wed, 01 Oct 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों के गले में खराश और दर्द की समस्या बढ़ रही है। ऐसी समस्या लेकर रोजाना 20 से 30 मरीज मिनी जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार गले में खराश, सूजन और दर्द के लक्षण अधिकतर वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम या बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों ने लोगों को गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिन से मौत में उतार चढ़ाव जारी है, जिससे लोग मौसमी बीमार की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसमें बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इससे वायरस और बैक्टीरिया का असर तेजी से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें