फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से

Thu, 04 Dec 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक स्तर विषम सेमेस्टर के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए (प्रथम सेमेस्टर) के बैकपेपर, अंकसुधार, री-अपीयर एवं बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए (तृतीय व पंचम सेमेस्टर) के संस्थागत, बैकपेपर, अंकसुधार, री-अपीयर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारी भी की जा रही हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा 24 जनवरी तक समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें