शोहरतगढ़। नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सीएचसी शोहरतगढ़ परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। विधायक विनय वर्मा ने शिविर में आई गर्भवतियों की गोद भराई की। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से कहा कि सीएचसी पर प्रसव की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षित व निशुल्क प्रसव सीएचसी पर ही कराएं। अधीक्षक डाॅ. एके आजाद ने कहा कि रोगी बेहिचक होकर सीएचसी व पीएचसी पर जाकर अपना बेहतर उपचार निशुल्क कराएं। उन्होंने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवतियों को सीएचसी पर भेजने का कार्य करें। शिविर में डाॅ. एसके भारती, डाॅ. राकेश मौर्या, सुरेंद्र पाल, मालजी शर्मा, सतीश कुमार, राजकमल त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।