फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाएं डरें नहीं, निडर होकर बताएं समस्या

Wed, 01 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौती गांव में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव व कांस्टेबल दुर्गावती कुशवाहा और रेनू ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डुमरियागंज थाने के एसआई रामनिरंजन, अकरम, अमरनाथ यादव, कांस्टेबल इंद्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें