फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचओ की हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद, मरीज परेशान

Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीपी, शुगर की जांच और मुफ्त दवाओं के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन

धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर धेंसा नानकार में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से क्षेत्रीय मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम के तहत चयनित सीएचओ और संविदा एएनएम के हड़ताल पर जाने से मरीजों को बीपी, शुगर की जांच और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों या जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोग्य मंदिर पर नियमित रूप से 20 से 25 मरीज पहुंचते थे। यहां मरीजों को मुफ्त दवाएं देने के साथ बीपी और शुगर की जांच की सुविधा भी मिलती थी। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचता था। पिछले करीब एक महीने से स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित हैं। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप मणि त्रिपाठी, राधेश्याम, गुड्डू, लालमन समेत अन्य लोगों ने बताया कि आरोग्य मंदिर की सेवाएं बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें