भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से दस्तक अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को आशा बबिता ने परसा गांव में घर-घर पोस्टर लगाकर जागरूक किया।
पोस्टर में मुख्य रूप से सात बिंदुओं जैसे सफाई, छिड़काव, शुद्ध पेयजल, शौचालय का प्रयोग, दिमागी बुखार से बचाव, मच्छर जनित रोगों से बचाव, जैसे बिंदुओं पर जनता को जागरूक करना है।
वहीं, बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभियान की तैयारी के संबंध में समस्त आंगनबाड़ी, आशाओं सहित अन्य विभागों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया गया है।
20 दिन चले इस सत्र में विभाग के लोगों ने पूरा सहयोग किया। अंतिम दिन तक लोगों को जागरूक किया गया।