फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल

Thu, 30 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर बुधवार को दो लोगों के बीच हो रहे वार्ता का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति जो अपना नाम राजाराम नाम बता रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर का रहने वाला बताने के साथ ही बार-बार राघवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

इस ऑडियो को डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के हाल ही में वायरल बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
इस संबंध में एएसपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें जान से मारने संबंधित जो ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया के माध्यम से हमें प्राप्त हुआ है, उसे पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें