फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश में 359 श्रमिकों की हाजिरी, रोजगार सेवक व सचिव को नोटिस

Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक में बारिश के दौरान वीबी-जीरामजी के तहत मनरेगा कार्य कराने और 359 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। 25 सितंबर को उपस्थिति दर्ज की गई थी। बीडीओ ने 25 सितंबर की सभी हाजिरी शून्य कर दी है और संबंधित रोजगार सेवक व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आंधी-बारिश के बीच कई कार्यस्थलों पर न तो अपेक्षित संख्या में श्रमिक मौजूद थे और न ही मौके पर काम दिखाई दे रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ ने कार्रवाई की। बर्डपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजहा में जरबी पुल से विजय के खेत तक नाला खुदाई के लिए सात मस्टररोल पर 69 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी। बरगदी में कैलाश के खेत से विजय के खेत तक चकरोड पर मिट्टी पटाई के लिए नौ मस्टररोल पर 79 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज हुई। बर्डपुर नंबर-10 में पुलिया से नौखनिया तक नाला खुदाई के लिए नौ मस्टररोल पर 76, बर्डपुर नंबर-6 में तिवारीपुर पुलिया से पिपरसन तक नाला खुदाई के लिए आठ मस्टररोल पर 75 और बर्डपुर नंबर-7 में पंचम के खेत से बगीचे तक नाला खुदाई के लिए सात मस्टररोल पर 60 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज की गई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के दौरान इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करना सवाल खड़े करता है। कुछ कार्यस्थलों पर मौके की स्थिति भी अभिलेखों में दर्ज कार्य से मेल नहीं खाती। ग्रामीणों ने मस्टररोल, श्रमिकों की उपस्थिति और भुगतान विवरण की जांच के साथ कार्यस्थलों का स्थलीय सत्यापन कराने की मांग की है। केशरी पांडेय, मनीष, संदीप और राजू ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें