फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलग-अलग घरों में चोरी की कोशिश, लॉक तोड़कर ले उड़े बाइक

Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनखाही गांव में मंगलवार की रात चोरों ने अलग-अलग दो घरों को निशाना बनाया। एक में चोर बरामदे में खड़ी बाइक का लॉक खोलकर उठा ले गए, जबकि दूसरे घर से बाइक चोरी का प्रयास नाकाम रहा। चोरों द्वारा किए गए इस दुस्साहसिक घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

पहली घटना मैनखाही के जितेंद्र शर्मा के घर की है। यहां चोर बरामदे में खड़ी बाइक का लॉक खोलकर उठा ले गए। जितेंद्र को इसकी जानकारी तब हुई जब इनके पिता रामधनी शर्मा सुबह कमरे से बाहर निकले। बरामदे में बाइक दिखाई नहीं दी। वह शोर मचाते हुए बाइक ढूंढ़ने लगे। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई।
वहीं, दूसरी घटना महदेवा निवासी दुर्गा अग्रहरि के घर की है। उन्होंने बताया कि रात में लगभग 11 बजे चोर बरामदे में खड़ी बाइक चुराने के लिए आए, लेकिन चोरों की आहट पाकर दुर्गा के घर के लोग जग गए और शोर मचाने लगे, जिससे चोर मौका देखकर चंपत हो गए। बताया कि चोर ने टोपी पहन रखी थी और उसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बाइक चोरी के घटना की जानकारी है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही बाइक बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें