पथरा क्षेत्र के सेहरी चौराहे पर घूमते कुत्ते। संवाद
पथरा। क्षेत्र के मुख्य सड़क पर आवारा कुत्तों का झुंड ने स्थानीय निवासियों, बच्चों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर घूमते इन कुत्तों से लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन हमले की आशंका बनी रहती है। पिछले एक सप्ताह में इन कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पथरा, सेहरी बुजुर्ग, मिठवल सहित अन्य कस्बे में आवारा कुत्तों का एक बड़ा झुंड लगातार मुख्य सड़क पर सक्रिय रहता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और सड़क पर यात्रा करने वाले राहगीरों को दौड़ा लेते हैं। पिछले कुछ दिनों में कुत्तों द्वारा राहगीरों पर भौंकने और उनका पीछा करने के साथ ही कई लोगों के काटकर अपना शिकार भी बनाया है। सेहरी बुजुर्ग निवासी रंजू देवी को सेहरी चौराहे पर कुत्तों के झुंड ने दौड़कर कर काट लिया। दो दिन बाद उसके लड़के शिवम को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। कम्हरिया बुजुर्ग निवासी संदीप के छोटे भाई को कुत्तों ने पथरा चौराहे पर काट लिया। इन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी।
स्थानीय कस्बा निवासी दिनेश चंद्र कसौधन, राधेश्याम दूबे, रमेश कुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी सहित आदि लोगों का कहना है कि ये कुत्ते किसी भी समय हमला कर सकते हैं, जिससे काटने और रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।